jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

मंडियों में खरीदी की व्यवस्था की माॅनीटरिंग हेतु अधिकारियों को सौपे दायित्व

हरदा /कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने आदेश जारी कर खरीफ वर्ष अंतर्गत 20 अक्टूबर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक मंडियों में खरीदी की व्यवस्था की माॅनीटरिंग हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने हरदा मंडी हेतु सहायक संचालक कृषि हरदा श्रीमती अल्पना वर्मा को नोडल तथा ग्रा.कृ.वि.अधिकारी हरदा श्री बी.एल. डुडवे को सहायक नोडल, टिमरनी मंडी हेतु सहायक संचालक कृषि हरदा श्रीमति सरिता कंगाली को नोडल तथा ग्रा.कृ.वि.अधिकारी हरदा श्री जी.के. मालवीय को सहायक नोडल, खिरकिया एवं सिराली मंडी हेतु उप परियोजना संचालक श्री अखिलेश पटेल को नोडल तथा ग्रा.कृ.वि.अधिकारी हरदा श्री आर.के. उईके एवं श्री विजय अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने निर्देशित किया है कि नियुक्त अधिकारी 20 अक्टूबर से 19 जनवरी तक फ्लेट भावान्तर में सोयाबीन एवं मक्का की मंडियों में खरीदी व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण व माॅनीटरिंग करेंगे एवं निरीक्षण व माॅनीटरिंग के दौरान मंडी गेट से जारी होने वाली प्रवेश पर्ची, अनुबंध पत्रक, तौल पत्रक, भुगतान पत्रक एवं अन्य दस्तावेज जो आवश्यक है उनका अवलोकन करेंगे एवं आॅनलाईन पोर्टल पर इंट्री व मंडी में व्यापारियों द्वारा भुगतान की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका सुधार कराएंगे एवं प्रति सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।