jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मंदिर की दानपेटियों में पहली बार निकला इतना चढ़ावा, जानकर रह जाएंगे हैरान

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से लगभग 96 लाख 44 हजार 246 रुपए चढ़ावा निकला है। यह केवल दानपेटियों का चढ़ावा है। इसमें रसीद कटवाकर दिया गया दान शामिल नहीं है। मंदिर समिति का मानना है कि वर्ष 2000 में जब से यह मंदिर शासन के पास आया है, तब से पहली बार यह रिकॉर्ड चढ़ावा आया है। मंदिर की 22 दानपेटियों के चढ़ावे की गिनती छह दिन से चल रही थी, जो शनिवार को पूरी हुई।गणेश उत्सव समाप्त होने के बाद एक-एक कर दानपेटियां खोली गईं और चढ़ावे की गिनती शुरू हुई। मंदिर समिति के प्रशासक और एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने गिनती शुरू कराई। इसमें मंदिर समिति के कर्मचारियों के अलावा शिक्षा व सहकारिता विभाग के कर्मचारी और पटवारियों का भी सहयोग लिया गया।
आमतौर पर मंदिर की दानपेटियां हर महीने खोली जाती हैं, लेकिन इस बार तीन-साढ़े तीन महीने बाद ये पेटियां खोली गईं। जानकारी के अनुसार हर महीने औसत 18-19 लाख रुपए दानपेटियों से मिलते हैं लेकिन इस बार यह आंकड़ा औसतन 30 लाख रुपए पर पहुंच गया। शनिवार को चढ़ावे की गिनती समाप्त होने के बाद मंदिर के अधीक्षक प्रकाश दुबे और अकाउंटेंट ओमप्रकाश नेगी ने दान की राशि मंदिर प्रबंध समिति के बैंक खाते में जमा करा दी।