jhankar
ब्रेकिंग
जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को

मछली बंटवारे को लेकर साथी को तलाब में डूबाया हुई मौत 3 अरोपी गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवरीकलां। हथखोय गांव निवासी युवक चूरामन सेन की हत्या महज मछली बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों ने मंसूर बावरी तालाब के पानी में डुबोकर की थी। हत्या का राजफाश करते हुए थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि घटना 24 अगस्त की है। जहां हथखोय निवासी युवक चूरामन सेन घर से कहीं चला गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना देवरी में परिजनों ने की थी।

- Install Android App -

29 अगस्त को मंसूर बावरी नाले के पास बने एक कुएं में रस्सी और बिजली के तारों से बंधी हुई सड़ी गली हालत में लाश देखी गई। इसकी शिनाख्‍त चूरामन सेन हथखोय के रूप में होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले में जब पुलिस ने जांच की और मृत्यु के पूर्व चूरामन किन लोगों के साथ था यह पता लगाया।

पुलिस ने मृतक के पड़ोसी कमलेश लोधी, रोहन लोधी, लक्ष्मण लोधी से पूछताछ की तो तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि चूरामन सेन की हत्या तीनों ने मिलकर की थी। चूरामन और तीनों आरोपित मछली पकड़ने गए थे। मछली बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और गाली गलौज होने के कारण चूरामन सेन की तालाब के पानी में डुबोकर हत्या कर दी और रस्सी और बिजली के तारों से बांधकर रात्रि में पास के कुएं में लाश को फेंक कर ठिकाने लगा दिया।