jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

मद्रास हाइकोर्ट ने पलानीस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का दिया आदेश

चेन्नई: मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी द्वारा आवंटित किए गए सड़क निर्माण के ठेकों में भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का शुक्रवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति ए डी जगदीश चंदिरा ने यह निर्देश द्रमुक की ओर से दायर एक अर्जी पर दिया। न्यायमूर्ति ने यह आदेश सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) की ओर से दायर रिपोर्ट पर गौर करने के बाद दिया।

- Install Android App -

अदालत ने कहा कि वह रिपोर्ट और द्रमुक के आयोजन सचिव आर एस भारती की ओर से दायर शिकायत पर डीवीएसी की ओर से की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। न्यायाधीश ने उसके बाद सतर्कता एजेंसी को निर्देश दिया कि वह सभी संबंधित दस्तावेज सीबीआई को एक सप्ताह के भीतर सौंप दे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को प्रारंभिक जांच तीन महीने के भीतर पूरी करनी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रथम दृष्टया कोई मामला बनता है तो वह आगे बढ़ सकती है।

द्रमुक ने सड़क के ठेकों के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया है। द्रमुक ने पलानीस्वामी पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने और 3500 करोड़ रुपए की परियोजनाएं अपने रिश्तेदारों और ‘बेनामी’ को आवंटित करने का आरोप लगाया है।