jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

मध्यावधि चुनाव से पहले मध्यम वर्ग को राहत देने की तैयारी में ट्रंप

अमरीका में छह नवंबर को होने जा रहे मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मध्यम वर्ग के लिए 10 फीसदी कर कटौती की एक अन्य योजना जल्द लेकर आएंगे।  उन्होंने सोमवार को कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के समक्ष इस संबंध में एक विधेयक पेश किया जाएगा और चुनाव के बाद इस पर मतदान किया जाएगा।

- Install Android App -

टेक्सास में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए जाने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया हम मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए कर में 10 फीसदी कटौती करने जा रहे हैं।   उन्होंने कहा, यह व्यापार के लिए नहीं है। हम पहले जो कटौती कर चुके हैं, यह उसी तरह ही है।

पिछले साल ट्रंप ने मध्यम वर्ग तथा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए करों में भारी कटौती करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि लोग भारी भरकम करों से परेशान हो गए हैं। हम करों में कटौती कर रहे हैं। पहले भी हमने किया। लोगों को मजबूत सेना, सुरक्षा, संरक्षा चाहिए जो हम उन्हें दे रहे हैं। डेमोक्रेट्स ने यह नहीं दिया। ट्रंप के इस कदम को, मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।  फिलहाल प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में रिपब्लिकन पार्टी के पास बहुमत है।