मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सगे भाई से भी ज्यादा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान : कृषि मंत्री कमल पटेल
मकड़ाई समाचार भोपाल/हरदा। किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सगे भाई से भी ज्यादा है, जो मैं अक्सर कहता हूं। आप कल्पना कीजिए या व्यवहारिक तौर पर देखिए दो भाई अलग हो जाएं तो सगा भाई भी पैसे की जरूरत पड़ने पर महाजनी और बैंक ब्याज की बात करता है लेकिन दुनिया के पहले मुख्यमंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान। जो बगैर ब्याज के किसानों को प्रदेश में ऋण दे रहे हैं। किसानों के लिए सगे भाई जो काम नहीं कर पाए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं।