गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर रविवार को दिल्ली से अपने गृह राज्य लौट रहे हैं। खबरों के अनुसार उनकी हालात काफी गंभीर बनी हुई है इसे देखते हुए उन्हे एयर एम्बुलेंस के जरिए गोवा ले जाया जा रहा है। पार्रिकर को अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए 15 सितंबर को दिल्ली के प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों के अनुसार एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद भी मुख्यमंत्री का गोवा में इलाज चलता रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि सीएम ऑफिस ने गोवा मेडिकल कॉलेज अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि पार्रिकर की सेहत को देखते हुए उनका यहीं पर इलाज जारी रखा जाए।
बता दें कि पार्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं जिसके चलते गोवा का कामकाज सुचारू रूप से नहीं चल रहा है और कांग्रेस लगातार पर्रिकर के इस्तीफे की मांग कर रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा की गोवा इकाई की कोर कमेटी के सदस्यों एवं गठबंधन सहयोगी दलों के मंत्रियों से एम्स में मुलाकात की थी। उन्होंने इस दौरान लंबित विकास कार्यों कीसमीक्षा की और अपने कुछ विभागों का कार्यभार मंत्रिमंडल के कुछ साथियों को बांटे जाने पर भी चर्चा की।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
