jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

ममता सरकार ने दुर्गा पूजा पर 28 करोड़ देने का किया ऐलान, भड़के इमाम पीरजादा

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि वे राज्य की दुर्गा पूजा कमिटियों को 28 करोड़ की मदद देंगी। ममता की इस घोषणा के बाद कोलकाता के फुरफुरा शरीफ के इमाम पीरजादा ताहा सिद्दिकी ने सीएम की आलोचना की है। इमाम पीरजादा ने कहा कि जो भाजपा पर सांप्रदायिक भावनाओं को उत्तेजित करने का आरोप लगाते हैं, कई बार वह खुद उसमें शामिल हो जाते हैं। इमाम सिद्दकी ने कहा कि हाल ही में दमदम में हुए धमाकों में तृणमूल ने भाजपा पर आरोप लगाया था लेकिन खुद राज्य सरकार क्या कर रही है। पीरजादा ममता के फंड देने की घोषणा के विरोध में एक रैली का आयोजन किया था जिसे कोलकाता पुलिस ने मंजूरी नहीं दी।
इस पर इमाम ने कहा कि हम कोई तलवार या लाठियां लेकर नहीं आए थे, हम तो सिर्फ अपनी मांगों को लेकर यहां इकट्ठे हुए थे। इसमें क्या गलत था। वहीं इमाम ने ममता को नसीहत दी कि सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए, अगर सरकार दुर्गा पूजा के लिए पैसे मंजूर करती है इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन बनर्जी को दूसरे समुदायों के लिए भी ऐसा ही करना चाहिए।
वहीं ममता को चेतावनी देते हुए इमाम ने कहा कि बंगाल के लोगों ने पहले लेफ्ट फ्रंट की सरकार को उखाड़ फेंका था और अगर हमारे साथ ऐसा सलूक जारी रहा तो इस सरकार के साथ भी कुछ वैसा ही होगा। पीरजादा ने कहा कि लेफ्ट फ्रंट ने मुस्लिमों के बीच दंगे का डर फैलाकर हमसे वोट हासिल किए थे, अब ममता सरकार भा भाजपा कार्ड का इस्तेमाल कर रही है और हमें डरा रही है। लेकिन कहीं ऐसा न हो कि भाजपा का डर दिखाते-दिखाते कहीं ममता भी राज्य से बाहर हो जाए।