jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

मलेशिया सरकार ने मृत्युदंड को लेकर दिया एेताहिसक फैसला

कुआलालंपुरः मलेशिया के मंत्रिमंडल ने मृत्यु दंड को लेकर एेताहासिक फैसला करते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई है। इस फैसले का मानवाधिकार समूहों ने स्वागत किया है।  मलेशिया में फिलहाल हत्या, अपहरण, आग्नेयास्त्रों समेत अन्य अपराधों के लिये मौत की सजा अनिवार्य है।

- Install Android App -

मलेशिया में फांसी देकर मौत की सजा दी जाती है। यह ब्रिटिश औपनिवेशिक काल की विरासत है। संचार एवं मल्टी मीडिया मंत्री गोविंद सिंह देव ने मृत्यु दंड को समाप्त करने के मंत्रिमंडल के संकल्प की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कानून में संशोधन होगा।

सरकार ने मृत्यु दंड की सजा को समाप्त करने का फैसला किया क्योंकि इसका घरेलू मोर्चे पर जोरदार विरोध हो रहा था। इस फैसले का अधिकारों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। लॉयर्स फॉर लिबर्टी अधिकार समूह के एक सलाहकार एन सुरेंद्रन ने एक बयान में कहा, ‘‘मौत की सजा बर्बरतापूर्ण है और  अकल्पनीय रूप से क्रूरतापूर्ण है।’’