उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर अब देश का स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस बन गया है। गांधी जयंती पर दिल्ली में आयोजित स्वच्छ भारत दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अभिषेक दुबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप जेआर को यह पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2017-18 में स्वच्छ ऑईकॉनिक प्लेस श्रेणी का पहला पुरस्कार प्रदान किया गया है
महाकाल मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख है। यहां नित्य प्रातः 4 से 6 बजे भस्मारती होती है और ज्योतिर्लिंग के विशेष श्रृंगार होते हैं। साल में एक बार महाशिवरात्रि पर ही भस्मारती दिन में होती है। प्रतिदिन मंदिर में हजारों श्रद्घालु देश-विदेश से दर्शन के लिए आते हैं। इस परिस्थिति में महाकाल मंदिर प्रशासन ने स्वच्छता के अनेक उपाय किए हैं।पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार ने मंदिर का चयन प्रथम पुरस्कार के लिए किया है। उज्जैन के लिए यह गौरव की बात है। कलेक्टर मनीषसिंह मंदिर प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष हैं। कलेक्टर का पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने मंदिर की साफ-सफाई पर फोकस किया और निरंतर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !!
नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि...
गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन...
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया...
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह...
मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और...
हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद
उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
