jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता: मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष को शोभा नहीं देता और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओं से कहा कि देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ बेहद गंभीर अभियान है। इसके तहत महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा, सुरक्षा के बारे में समाज को जागरूक करने के अलावा महिला उत्पीडऩ के खिलाफ भी आवाज उठाई जा रही है । उन्होंने दावा किया कि महिला भ्रूण हत्या के विरूद्ध भी यह अभियान कारगर रहा है । लेखी ने जोर दिया कि महिलाओं से जुड़े विषय को सरकार संवेदनशील तरीके से देख रही है और ऐसे समय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शोभा नहीं देता।

- Install Android App -

पूरे देश के सामने है राहुल गांधी का इतिहास
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ उनका (राहुल गांधी) और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है ।’’  उन्होंने सवाल किया कि महिला सुरक्षा के विषय पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मामला सामने आता है तब राहुल गांधी चुप क्यों हैं । लेखी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में इनका रिकार्ड देश के सामने है । उन्होंने कहा, ‘‘ महिलाओं से जुड़े मुद्दे को संवेदनशीलता से देखने की जरूरत है । कोई भी राजनीतिक दल इसमें असंवेदनशीलता नहीं दिखा सकता । इस विषय पर तथ्यों के आधार पर बात हो।’’     भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अंतर्गत महिलाओं के मान सम्मान और सुरक्षा के विषय पर समाज को जागरूक किया जा रहा है । महिला उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज उठाई जाए, ऐसी निर्णायक भूमिका सरकार अदा कर रही है ।’’