सबरीमला: तमिलनाडु की 50 वर्ष से कम उम्र की एक महिला के सबरीमला पहाड़ी चढऩे की अफवाह के बाद सन्नीधानम के पास भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध करने के लिए ‘वलिया नंदपंढाल’ में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में एकत्रित होने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई जहां धारा 144 लागू है। हालांकि यह तनाव तब कम हुआ जब अपने परिवार के साथ आई महिला प्रदर्शनकारियों को यह समझाने में कामयाब रही कि उसकी उम्र 50 साल से ज्यादा है जिसके बाद वह दर्शन के लिए जा सकी। इरुमुदिकेट्टु ले जा रही महिला ने मंदिर पहुंच कर दर्शन करने के लिए कड़े सुरक्षा पहरे के बीच 18 सीढिय़ां चढ़ी।
इस बीच पथनमथिट्टा के जिला अधिकारी पी बी नूह ने कहा कि सन्नीधानम में कोई तनाव नहीं था। उन्होंने कहा, एक महिला दर्शन के लिए आई। कुछ समाचार चैनलों ने उनका पीछा किया…. फिर भीड़ जमा हो गई…मामला बस इतना सा ही था।’’ कलेक्टर ने उन खबरों को अफवाह’’ बताकर खारिज किया कि कुछ युवतियां मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी चढऩे की योजना बना रही हैं। नूह ने कहा, सोशल मीडिया के जरिए कुछ अफवाहें फैलाई गईं। हमने उनकी पुष्टि का प्रयास किया….अब तक इस संबंध में किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है।’’
सबरीमला मंदिर परिसर में शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला था जब दो महिलाएं भारी पुलिस पहरे के साथ पहाड़ी के शीर्ष पर पहुंच गई थीं लेकिन श्रद्धालुओं के व्यापक विरोध के बाद गर्भगृह पहुंचने से पहले ही उन्हें लौटना पड़ा। केरल में भगवान अयप्पा के श्रद्धालु उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से सबरीमला मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए मंदिर को खोले जाने के बाद से उनका विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ...
छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक
बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
देशभर में मौसम ने बदली करवट
ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे
CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा
हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया
कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
