jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

माफिया द्वारा कृषि मंत्री पर हमले सम्बंधित पीए द्वारा प्रसारित पोस्ट को मंत्रीपुत्र ने बताया अफ़वाह !  हकीकत से अभी भी सब अनजान

हरदा । कल देर रात को मंत्री जी के पीए द्वारा व्हाट्सएप्प से इस मैसेज को प्रसारित किया गया था। संदेश इस प्रकार था –  बिग ब्रेकिंग माफिया ने मंत्री कमल पटेल पर किया हमला ।

- Install Android App -

यह पोस्ट मंत्री कमल पटेल के पीए अतुल पुरोहित के व्हाट्सएप से विभिन्न ग्रुप में शेयर हुई है। इस पोस्ट की सच्चाई जानने जब अतुल पुरोहित से संपर्क करना चाहा। लेकिन उनका मोबाइल कवरेज के बाहर बार-बार आया। वही मेसेज करके घटना की सच्चाई जानने के लिए उनके मोबाइल पर मेसेज भी किए लेकिन दोपहर तक कोई भी ज़बाब नही आया। इधर पूरे शहर में और सोशल मीडिया पर मंत्री पटेल पर हमले की चर्चा है।
मंत्री जी के बड़े बेटे की मानें तो उन्होंने इसे अफवाह बताते हुए जानकारी लेने की बात कही, मंत्रीजी के पीए द्वारा प्रसारित पोस्ट को देखें तो लगता है कि कहीं न कहीं कुछ घटना तो अवश्य घटी है या इसके दूसरे अर्थ हैं कि अब  पार्टी के लोग ही अफ़वाहबाजी में लग गए हैं।  फिलहाल हकीकत क्या है ये तो मंत्रीजी ही बता सकते हैं।

मंत्री कमल पटेल के बड़े पुत्र संदीप पटेल  से हमले वाली  वायरल पोस्ट के संबंध में  मकड़ाई एक्सप्रेस ने चर्चा की तो उन्होंने कहा शायद अफवाह है। फिर भी मैं पता करके बताता हूँ ।