jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मायावती दो टूक बोलीं- BSP सीटों के लिए कांग्रेस के सामने भीख नहीं मांगेंगे

भोपाल : कांग्रेस के प्रति बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पत्रकार वार्ता में मायावती ने दो टूक अंदाज में कहा कि बीएसपी सीटों के लिए कांग्रेस के सामने भीख नहीं मांगेंगी। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मायावती ने कहा कि हमने तो केवल सम्मानजनक सीट देने की शर्त रखी थी, लेकिन उन्हें ये भी कबूल नहीं है। मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर बीएसपी को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने बीएसपी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव को देखते हुए जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाएं।

- Install Android App -

बसपा सुप्रीमो ने दिग्विजय को ठहराया जिम्मेदार
इससे पहले भी बसपा प्रमुख मायावती कह चुकी हैं कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बसपा से गठबंधन चाहते थे, लेकिन दिग्विजय सिंह के चलते यह गठबंधन नहीं हो पाया।