ब्रेकिंग
Harda kheti kisani: भारतीय किसान संघ तहसील हरदा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM ... हरदा: सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, होटल व नर्सिंग होम्स में मिलेगी छूट:  शासकीय कार्याल... Big news harda: शीत लहर के कारण 14 जनवरी को स्कूलों में रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश। Hero Splendor Plus New Price: अब महंगी हुई भारत की सबसे पॉपुलर बाइक, जानें नए दाम और खासियतें हरदा: संगठन महापर्व जिला निर्वाचन का अंतिम चरण पूर्ण!  11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव द... MP Kisan News: मकर संक्रांति पर किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ सकते हैं ₹150 प्रति हेक्टेयर! Gold Silver Rate Today: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट ... Sariya Cement Today Price News: मध्य प्रदेश में बढ़ीं सरिया और सीमेंट की कीमतें, जानिए आज का रेट MP Atithi Shikshak Bharti 2025: मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, अंतिम तिथि 31 जनवरी! तुरंत ... PM Awas Yojana Survey 2025: ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खुशखबरी, जानिए कैसे जुड़वाएं सूचि में अपन...

माल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, स्पा सेंटर में 4 युवतियों के साथ 9 लोग पकड़े गए

मालिक मौके पर नहीं मिला, वह फरार बताया जा रहा है

साहिबाबाद। दिल्ली से सटे साहिबाबाद के एक माल में देह व्यापार का धंधा करने का खुलासा हुआ है। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-तीन में महागुन माल के बेसमेंट के रूद्रा स्पा सेंटर में बृहस्पतिवार शाम पुलिस व प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से चार युवतियों सहित नौ लोगों को दबोचा। उनमें सेंटर की संचालिका भी शामिल है। मालिक मौके पर नहीं मिला, वह फरार बताया जा रहा है।

वीडियो मिलने पर हुई कार्रवाई

- Install Android App -

पुलिस के उच्चाधिकारियाें को महागुन माल के स्पा सेंटर की अश्लील वीडियो मिली। उन्होंने इसकी पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र को सूचना दी। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अभय कुमार मिश्र ने अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती व पुलिस टीम के साथ महागुन माल के बेसमेंट में चलने वाले रूद्रा स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस व प्रशासनिक टीम को देखकर वहां भगदड़ गई। रिसेप्शन पर जीटीबी एन्क्लेव, दिल्ली की एक युवती और मंडावली, दिल्ली का नितिन कुमार मिला। आफिस में सोफे पर महाराजपुर की एक युवती बैठी मिली। पूछताछ में पता चला कि दोनों ग्राहक का इंतजार कर रही हैं। सोफे पर ही पुरानी सीमापुरी, दिल्ली का राशिद अल्वी और राज मार्केट साहिबाबाद का अजय मिला। दो कमरे बंद मिले। उनमें दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। युवकों की पहचान साहिबाबाद गांव के कुनाल व न्याय खंड-तीन के अंकित के रूप में हुई।

संचालिका ने अधिक रुपये कमवाने का दिया था लालच

अभय कुमार मिश्र ने बताया कि युवतियों से पूछताछ की गई। पता चला कि रिसेप्शन पर मौजूद युवती ने उन्हें अधिक पैसे कमवाने का लालच देकर देह व्यापार के गंदे धंधे में शामिल किया था। स्पा सेंटर राजकुमार का है। वह मौके पर नहीं मिला है। मौके से पकड़े गए नितिन, राशिल अल्वी, अजय कुमार, कुनाल, अंकित और चारों युवतियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।