jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

मिशन MP पर राहुल गांधी, संबलगढ़ में कर रहे हैं जनसभा

ग्वालियर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एमपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने आज अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरूआत ग्वालियर में गुरुद्वारे में मत्था टेकने से की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बाबरिया समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन राहुल ने डबरा, दतिया और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला।

- Install Android App -

बता दें कि ग्वालियर-चंबल में कुल 11 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 9 सीटों पर भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। यही कारण है कि कोई भी पार्टी इस संभाग को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती। इसी सोच को लेकर 9 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यहां आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा था।

Live अपडेट…

  • बलात्कर, बेरोजगारी और असुरक्षा में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है
  • प्रदेश और केंद्र सरकार पर बोला हमला
  • कमलनाथ जनता को कर रहे हैं संबोधित
  • सबलगढ़ में जनसभा स्थल पर पहुचे राहुल गांधी
  • दो हेलीकॉप्टर से आए सभी नेतागण
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ भी साथ है मौजूद
  • सबलगढ़ पहुंचे राहुल गांधी
  • लाव-लश्कर के साथ सोपुर के लिए रवाना हुए राहुल
  • किला स्थित गुरुद्वारे में राहुल ने टेका मात्था
  • राहुल के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी हैं मौजूद
  • किला स्थित गुरुद्वारे में मात्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी