jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

मुंबई-अहमदाबाद से पहले कोलकाता में दौड़ी बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन से पहले कोलकाता में बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। दरअसल कोलकाता में चलने वाली यह बुलेट ट्रेन असली नहीं बल्कि एक मॉडल है। इसे एक दुर्गा पूजा पंडाल में इस रखा गया है जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर सजे दुर्गापूजा पंडाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह बुलेट ट्रेन दौड़ती दिखाई दे रही है। यह बुलेट ट्रेन न सिर्फ एक जगह पर रखी है बल्कि पटरी पर चल भी रही है। इसके लिए एक ट्रैक भी बनाया गया है। पंडाल के अंदर ही स्टेशन, प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ट्रेन के लिए सिग्नल भी लगाए गए हैं। इसे बनाने में 70 हजार रुपए की लागत लगी है।
बुलेट ट्रेन के इस डेमो में दिखाया गया है कि ट्रेन में बेबी चेंजिंग रूम की भी सुविधा दी जाएगी, जिसमें बेबी टॉयलेट सीट, डायपर डिस्पोजल और बच्चों के हाथ धोने के लिए कम ऊंचाई के सिंक लगे होंगे। व्हीलचेयर वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह वाले टॉयलेट की सुविधा दी जाएगी।