jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मुख्य चुनाव आयुक्त की देख-रेख में अगले साल अप्रैल-मई में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव

लखनऊ : केन्द्रीय चुनाव आयोग अगले साल अप्रैल-मई के महीनों में लोकसभा चुनाव करवाने की तैयारी कर रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की चुनाव मशीनरी ने भी तैयारियां और तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू 11 अक्तूबर को लोकसभा चुनावों के लिए 1 सितम्बर से शुरू हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करेंगे।ज्ञात हो कि 16वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के बीच 9 चरणों में करवाए गए थे। 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। 26 मई 2014 को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। 4 जून 2014 को 16वीं लोकसभा की पहली बैठक हुई थी। इस लिहाज से 17वीं लोकसभा का गठन 3 जून 2019 तक हर हाल में हो जाना है। उम्मीद यह भी है कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभाओं के भी चुनाव करवाए जाएंगे।यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में वीडियो कान्फ्रैंसिंग के जरिए 11 अक्तूबर को प्रदेश के हर जिले के अफसर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पूछी जाएगी। इस बार के अभियान में केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा वोटरों के अलावा महिलाओं और विकलांगों को ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदाता सूची में जोड़े जाने को प्राथमिकता दी जा रही है।इसके साथ ही मौजूदा वोटर लिस्ट में दर्ज डुप्लीकेट और जिले या प्रदेश से अन्यत्र बसे तथा मृत वोटरों को हटाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पुनरीक्षण अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान एकत्रित आंकड़ों की नवम्बर व दिसम्बर के महीनों में फीडिंग की जाएगी। फिर अगले साल 4 जनवरी को प्रदेश की नई वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। वर्ष 2014 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव की यूपी की वोटर लिस्ट में कुल 13,43,51,297 वोटर दर्ज हुए थे।

- Install Android App -

नए मुख्य चुनाव आयुक्त की देख-रेख में होंगे लोकसभा चुनाव
2019 के लोकसभा चुनाव देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में होंगे। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत आगामी 1 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्ष 1977 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस रावत 14 अगस्त 2015 को केन्द्रीय चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त बनाए गए थे। फिर 23 जनवरी 2018 को वह मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए। 1 दिसम्बर 2018 को 65 साल की उम्र पूरी होने पर वह रिटायर होंगे। वरिष्ठता को देखते हुए मौजूदा चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने की पूरी संभावना है।