jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

मुख्य सचिव मारपीट मामला: CM केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में दिल्ली की एक अदालत ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 13 अन्‍य विधायकों को बड़ी राहत मिली है। मारपीट मामले में कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी है।  इनमें अमानतुल्लाह खान, प्रकाश जरवार, राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीण कुमार, अजय दूत, संजीव झा, ऋतू राज, राजेश गुप्ता, मदन लाल, दिनेश मोहनिया शामिल हैं

ये है मामला
19 फरवरी की देर रात अंशु प्रकाश सीएम आवास पर एक बैठक में शामिल होने आए थे। तब किसी बात को लेकर विधायकों ने मुख्य सचिव पर हमला कर दिया जिससे उनको चोट भी आई थी। हालांकि आप के पूर्व विधायक संजीव झा ने इन सभी आरोपों को गलत बताया था और कहा कि तीन मिनट की मीटिंग में कैसे उनपर हमला हो सकता है। झा ने कहा था कि राशन के मसले पर चर्चा हो रही थी लेकिन अंशु प्रकाश ने मीटिंग के दौरान कहा था कि वे उनके प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

- Install Android App -

पहली बार ये सब भी हुआ

  • चीफ सेक्रेटरी अंशू प्रकाश मारपीट प्रकरण में पहली बार बतौर सीएम रहते हुए पुलिस एजेंसी द्वारा कॉल डिटेल तक खंगाली गई है। इसके अलावा केस में सीएम और डिप्टी सीएम पर निगाह भी रखी गई।
  • किसी सीएम के खिलाफ पहली बार उनके ही मातहत काम करने वाले सीनियर अधिकारियों के बयान दर्ज कराए गए,यही नहीं बयानों को बाकायदा चार्जशीट में रखा गया।
  • बतौर सीएम के निजी सचिव को भी आरोपी के तौर पर रखा गया।
  • एक सीएम के खिलाफ उसके ही सलाहकार  को अहम गवाह बनाया गया और उसके मजिस्टे्रट के सामने बयान दर्ज कराए गए।