भोपाल: प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे कंप्यूटर बाबा इन दिनों लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला बोल रहे हैं। इस बार बाबा ने हाईकोर्ट पहुंचकर अपनी सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की है। कंप्यूटर बाबा ने आरोप लगाया है कि, उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा है कि, अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए शिवराज सरकार जिम्मेदार होगी। इस याचिका पर जल्द सुनवाई होने के आसार हैं।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मैं लगातार नर्मदा संरक्षण के लिए लड़ रहा हूं। मुझे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते मैंने अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया है लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है, जिसके चलते मुझे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि, 23 अक्टूबर को संत समागम होने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन आ रहे हैं। मेरे समर्थकों को भी फोन कर परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए बाबा ने कहा है कि, प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा में तैनात गनमैन भी वापस ले लिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ...
छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक
बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
देशभर में मौसम ने बदली करवट
ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे
CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा
हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया
कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
