jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मुरैना में सपाक्स ने दिग्विजय सिंह को दिखाए काले झंडे

मुरैना: एकता परिषद की सभा में शामिल होने मुरैना आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सपाक्स कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। दिग्गी का विरोध करते हुए सपाक्स ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस और सपाक्स कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ।

- Install Android App -

शनिवार सुबह दिग्विजय सिंह एकता परिषद की बैठक में शामिल होने शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। लेकिन, जैसे ही वे ओवर ब्रिज चौराहे पर पहुंचे तो विरोधियों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान सपाक्स ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाएं।

देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर पथराव में तबदील हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विरोधियों के बीच से दिग्गी की गाड़ी को निकलवाया। इस झड़प में सपाक्स के दो कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं हैं। वहीं, सपाक्स कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व मंत्री एदल सिंह कंषाना के पुत्रों के खिलाफ उन पर कुर्षियां फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कराने पर अड़े रहे।