jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मुलायम सिंह के ठाठ, पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास फंड का 79% खुद के बंगले पर किया खर्च

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व के 5 मुख्यमंत्रियों को दिए गए बंगलों के रख-रखाव और सजावट के लिए पिछले 14 सालों में 4 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस पूरी
रकम का एक बड़ा हिस्‍सा, 3.77 करोड़ अखिलेश यादव की सरकार के दौरान खर्च हुआ। बता दें कि 4 करोड़ रुपए का 79 प्रतिशत समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बंगले पर खर्च हुआ।

एक निजी समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक मुलायम सिंह यादव पिछले 14 सालों में यूपी में अगस्त 2003 से लेकर मई 2007 तक मुख्यमंत्री के पद पर थे। इसके बाद मई 2007 से मार्च 2012 तक बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं। मायावती के बाद मुलायाम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने सीएम की कुर्सी मार्च 2012 से लेकर मार्च 2017 तक संभाली और अब योगी आदित्यनाथ इस समय सीएम की कुर्सी पर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार को  मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, एन डी तिवारी, राजनाथ सिंह और मायावती के लखनऊ स्थित बंगले के लिए 4 करोड़ रुपए दिए गए थे, जिनमें से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बंगले पर ही 3.22 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। सिर्फ इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के बंगले पर तो 3.77 करोड़ रुपए कर्च किए गए थे। इस बात का खुलासा आरटीआई की जांच में हुआ।

जानिए किसके बंगले को मिले कितने रुपए:-

- Install Android App -

मुलायम सिंह यादव का बंगला-5- विक्रमादित्य मार्ग 3.22 करोड़ रुपए

एन डी तिवारी का बंगला,1-ए, मॉल एवेन्यू 48.84 लाख रुपए

कल्याण सिंह का बंगला,2- मॉल एवेन्यू 23.75 लाख रुपए

राजनाथ सिंह का बंगला ,4- कालीदास मार्ग 7.65 लाख रुपए

* मायावती का बंगला, 13ए मॉल एवेन्यू 4.76 लाख