jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

मुहाडि़या में कुर्सी का निराला खेल, जनपद सदस्य ने पांच हजार की कुर्सी दस हजार में खरीदी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा । कुर्सी का खेल भी निराला है, नेताओं द्वारा कुर्सी की खातिर जाने कितने पापड़ बेले जाते हैं। कई तिकड़म भिड़ाकर कुर्सी हथियाने वाले जनप्रतिनिधि पद पाने के बाद इसी कुर्सी की खरीदीफरोख्त करने में हजारों रूपए का गोलमाल करते हैं।

जानकारी के मुताबिक
खिरकिया विकासखंड में अक्सर विवादित रहने वाली ग्राम पंचायत मुहाडि़या में पिछले माह गंभीर अनियमितता के चलते पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। मगर जिस व्यक्ति कीशिकायत पर उन्हें निलंबित किया गया है वही जनप्रतिनिधि अब स्वयं गोलमाल करने पर तुल गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य संजय शर्मा द्वारा अपनी जनपद निधि से गांव में बुजुर्गों को बैठने हेतु जगह-जगह कुर्सियां रखवाई गई हैं। इनकी कीमत अनुमानित रूप से 4-5 हजार रूपए आंकी जाती हैं मगर यहां रखवाई गई ये कुर्सियां खिरकिया के दीपक एग्रो इंडस्ट्रीज से बिल क्रमांक 159/दिनांक 4 सितंबर 18 को 9 हजार 988 रूपए प्रति
नग के हिसाब से खरीदी गई हैं। विक्रेता को इस प्रकार बीस कुर्सियों का भुगतान 1 लाख 99 हजार 960 रूपए किया गया है। यह कुर्सियां जिस दुकान से खरीदी गई हैं वहां दुकानदार द्वारा दूसरी पंचायतों को इन्हें 4600 रूपए में बेचा गया है। इसी प्रकार जनपद सदस्य द्वारा एक अन्य मामलेमें स्ट्रीट लाइट मटेरियल में भी भारी गड़बड़ी की
गई है। यहां 15 सितंबर 18 को भी जनपद सदस्य द्वारा हरदा के रिजनेबल इलेक्ट्रिकल्स से दो लाख रूपए की खरीदी भी
विवादों में बनी हुई है।