jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मेक्सिकोः 10 महिलाओं की हत्या के आरोप में युगल को किया गिरफ्तार

मेक्सिको सिटी की पुलिस ने महिलाओं की हत्या और एक मृत महिला के बच्चे को बेचने के संदेह में शहर के बाहरी इलाके से एक युगल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी युगल पर नजर बनाये हुए थे और गुरुवार को उन्होंने दोनों को एक प्रैम (बच्चों को घुमाने की गाड़ी) के साथ घर से निकलने के दौरान पकड़ा। मेक्सिको पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रैम के अंदर उन्हें मानव अंग के टुकड़े मिले, जिसे दोनों संभवत: पास के एक खाली स्थान में ठिकाना लगाने वाले थे।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि वे उस स्थान पर गये, जहां उन्हें मानव शरीर के और भी टुकड़े मिले। ये इतनी बुरी हालत में थे कि मृतकों की पहचान के लिये उनकी फॉरेंसिक जांच कराने की जरूरत होगी। युगल ने माना कि उन्होंने इसी तर्ज पर अन्य शवों को भी ठिकाना लगाया था। अधिकारी उन दो जगहों की भी तलाश कर रहे हैं जहां, अन्य शवों को ठिकाना लगाया गया। पुलिस ने कहा कि युगल ने कम से कम 10 महिलाओं की हत्या और एक मृतका के बच्चे को किसी अन्य दंपति को बेचने की बात कबूली। बच्चे को बरामद कर लिया गया है और अन्य दंपति को हिरासत में लिया गया है।