jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

मोइन कुरैशीः वो शख्स जिसने करा दी CBI के नंबर 1 और नंबर 2 अफसरों की छुट्टी

नई दिल्ली: देहरादून के दून स्कूल से पढ़े मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के रिश्ते देश के हाई प्रोफाइल लोगों से हैं। वह इस समय जमानत पर हैं लेकिन उनसे जुड़े मामले ने देश की सर्वोच्च जांच एजैंसी सी.बी.आई. के नंबर एक और नंबर दो अफसर आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना की छुट्टी करा दी। वैसे मोइन कुरैशी के मामले की जांच की आंच पहले भी सी.बी.आई. चीफ को झुलसा चुकी है। इनमें  सी.बी.आई. चीफ रहे रंजीत सिन्हा और ए.पी. सिंह शामिल हैं। ए.पी. सिंह के दिल्ली के डिफैंस कॉलोनी वाले घर सी-134 से मोइन अपनी कंपनी चला रहे थे। 19 जून 2014 को आयकर विभाग ने ए.पी. सिंह और उनकी पत्नी शबनम सिंह को नोटिस जारी करके उनके व्यक्तिगत लेन-देन का ब्यौरा मांगा था।

कौन है मोइन कुरैशी
उत्तर प्रदेश के कानपुर से संबंध रखने वाले मोइन अख्तर कुरैशी ने 1993 में रामपुर में एक छोटा सा बूचड़खाना खोला था और जल्द ही वह देश का सबसे बड़ा मांस कारोबारी बन गया। पिछले 25 सालों  में उसने निर्माण और फैशन समेत कई सेक्टरों में 25 से ज्यादा कंपनियां खड़ी कर लीं। उसके खिलाफ कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार में शामिल होने के कई आरोप लगे और जांच हुई। उस पर सीबीआई अफसरों, राजनेताओं समेत कई अधिकारियों को रिश्वत देने के भी आरोप हैं।

- Install Android App -

2014 में आया चर्चा में 
कुरैशी का नाम सबसे पहले 2014 में चर्चा में आया था। तब खबर थी कि वह 15 महीनों में करीब 70 बार तत्कालीन सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा के घर गया था। इस खबर के बाद रंजीत सिन्हा भी काफी सुर्खियों में रहे थे। हैदराबाद के बिजनसमैन सतीश बाबू सना ने हाल ही में ईडी को बताया था कि उसने पिछले साल सिन्हा के जरिए एक सीबीआई केस में फंसे अपने दोस्त को जमानत दिलाने के लिए 1 करोड़ रुपए कुरैशी को दिए थे। इस आरोप के बाद सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी लगी थी। सिन्हा 2012 से 2014 तक सीबीआई के चीफ रहे और अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते रहे।

अस्थाना की बेटी की शादी में सब कुछ था ‘कॉम्पलिमैंटरी’! 
सी.बी.आई. के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के जांच से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक अस्थाना की बेटी की 25 नवम्बर 2016 को हुई शाही शादी में वैन्यू से लेकर कैटरिंग तक सभी सुविधाएं ‘कॉम्पलिमैंटरी’ (मुफ्त में) थीं।