jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

मोदी ने की जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की प्रशंसा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रशंसा करते हुए शनिवार को कहा कि पार्टी ने समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर यह संभव किया है।

- Install Android App -

क्या बोेले प्रधानमंत्री मोदी?
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं जम्मू कश्मीर भाजपा की पूरी टीम को स्थानीय निकाय चुनाव में विलक्षण प्रयास के लिए सलाम करता हूं। मुझे खुशी है कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और पार्टी के विकास के एजेंडा को सब तक पहुंचाया।” गौरतलब है कि जम्मू में भाजपा ने नगर निगम की 43 सीटों और नगरपालिका समितियों की 48 सीटों पर जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार आठ सीटों पर जीते जबकि कांग्रेस को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई है। नगर पालिकाओं के चुनाव में कांग्रेस चार सीटों पर विजय हासिल कर दूसरे स्थान पर रही और निर्दलीय उम्मीदवार को तीन सीटें मिली हैं। पार्टी ने नगर पालिका की 48 सीटें जीतीं जिनमें से 13 सीटों पर उनकी महिला उम्मीदवार विजयी हुई हैं।

शाह ने दी जीत की बधाई
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ले कहा कि जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनावों में ‘‘प्रभावशाली’’ प्रदर्शन से साफ है कि पार्टी ने राज्य के लोगों का विश्वास हासिल किया है। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ये नतीजे जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं जिन्होंने झगड़े की राजनीति से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति में भरोसा जताया। मैं भाजपा को समर्थन देने के लिये उनका शुक्रिया करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि उनके सपनों को साकार करने केलिये हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।’’