jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

मोदी-शाह के राज में सीबीआई हुई तबाह: आप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में शीर्ष स्तर पर जारी घमासान को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की अग्रणी जांच एजेन्सी को पूरी तरह से तबाह कर रही है। आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बुधवार को सीबीआई में अंतरिम निदेशक की तैनाती और निवर्तमान निदेशक आलोक वर्मा द्वारा इस फ़ैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने से उपजे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

जांच एजेन्सी हुई ठप्प 
चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि मोदी-शाह राज में सीबीआई से ज्यादा तबाही किसी अन्य संस्था की नहीं हुई। उन्होंने सीबीआई को जांच करने वाली संस्था के बजाय धमकाने वाली संस्था में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेन्सी आज पूरी तरह से ठप्प हो गई और इस स्थिति से इसे उबरने में अब लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

- Install Android App -

ताख पर रखे नियम-क़ानून 
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सीबीआई के ताजा घटनाक्रम को राफ़ेल मामले से जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने करीबी अधिकारी राकेश अस्थाना को बचाने के लिये नियम-क़ानून को ताख पर रखकर सीबीआई प्रमुख को हटा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि मोदी जी, राफ़ेल मामले में एफआईआर दर्ज होने का खतरा तो नहीं था?

सीबीआई में घमासान जारी 
उल्लेखनीय है कि राफ़ेल मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला अदालत में विचाराधीन है। सिंह ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय से उन्हें मिले एक जवाबी पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्वीट किया कि सीवीसी की चिट्ठी, राफ़ेल मामले में मेरी शिकायत को स्वीकार करते हुए मामला रक्षा सचिव के पास भेजा है, सीबीआई के पास भी राफ़ेल भ्रष्टाचार की शिकायत थी। जांच के डर से मोदी ने सीबीआई प्रमुख को हटाया।