jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी युवा कांग्रेस, राहुल ने दी हरी झंडी

लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने के मकसद से पार्टी की युवा इकाई ने आगामी 26 नवंबर से अखिल भारतीय स्तर पर‘‘संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा‘’निकालने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की इस प्रस्तावित यात्रा को हाल ही में हरी झंडी प्रदान की है।

दो महीने तक चलेगी यात्रा 
यह यात्रा महाराष्ट्र में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण स्थान से शुरू हो सकती है। इस बारे में अगले कुछ दिनों के भीतर फैसला कर लिया जाएगा। मोदी सरकार के खिलाफ पहले से ही धरने-प्रदर्शन, संवाद शिविर एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन कर रही युवा कांग्रेस की यह प्रस्तावित यात्रा करीब दो महीने तक चलेगी।

- Install Android App -

युवाओं को करेंगे आगाह
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने बताया कि मोदी सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसके मंत्री संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। हम 26 नवंबर से संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा निकालेंगे और देश के लोगों खासकर युवाओं को मोदी सरकार के संविधान विरोधी कदमों को लेकर आगाह करेंगे।

राहुल गांधी ने दी मंजूरी 
यादव ने कहा कि हमने राहुल जी के समक्ष अपनी यह योजना रखी और उन्होंने कहा कि आगे बढ़ो। हमारी कोशिश है कि हम महाराष्ट्र में बाबासाहेब से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान से इसकी शुरुआत करें। कुछ दिनों के भीतर इस पर फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दो माह चलेगी और इसमें पूरे देश को कवर किया जाएगा। पिछले दिनों जयपुर में संपन्न युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी इस यात्रा के लिए मंजूरी प्रदान की गई।