jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

यहां सरकार बनाने में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं लेती है ज्यादा रूचि

सीहोर: सीहोर विधानसभा क्षेत्र में करीब 22 गांव ऐसे हैं, जहां सरकार बनाने और जनप्रतिनिधि चुनने में पुरूषों से ज्यादा महिलाएं रूचि रखती हैं। इन गांव में महिला और पुरूष वोटर की संख्या में जरूर अंतर है, लेकिन वोटिंग में महिलाएं पुरूषों से बहुत आगे हैं। इनमें कई गांव तो ऐसे हैं जहां पुरूषों का वोटिंग प्रतिशत 50 से 60 के बीच रहता है, लेकिन 80 से 90 फीसदी तक महिलाएं वोटिंग करती हैं।

- Install Android App -

महिलाओं की इस जागरूकता का असर 28 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में दिखाई दे रहा है। विधानसभा टिकट के लिए उम्मीदवारी करने वाले दावेदार इन गांव के दौरे पर महिलाओं को भेज रहे हैं। यहं जनसंपर्क पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि पोलिंग बूथ 191 सिपहीपुरा को छोड़कर सभी जगह महिला वोटिंग का प्रतिशत ५५ प्रतिशत से ज्यादा रहा है, कई जगह 92 प्रतिशत तक महिलाओं ने वोटिंग की है।

सीहोर विधानसभा क्षेत्र के पीलूखेड़ी गांव में 791 वोटर हैं, जिसमें से महिला वोटरों की संख्या पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा है। यहां 394 पुरूष वोटर हैं, वहीं 397 महिलाएं हैं। महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के बाद भी यहां वोटिंग में पुरूषों का प्रतिशत ज्यादा रहता है। इसी तरह हिगोनी गांव में 435 वोट हैं, जिसमें से 221 महिलाएं हैं। यहां भी महिलाओं से ज्यादा पुरूषों का वोटिंग प्रतिशत रहता है।