मकड़ाई समाचार टिमरनी। आज शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में यूजी प्रथम वर्ष की प्रथम काउंसलिंग की लिस्ट आई। जिसके बाद जब छात्र- छात्राओं ने जब चालान कटवाने के लिए ऑनलाइन शॉप पर गए। जिसमें कुछ समस्या होने के कारण शुल्क जमा नही हो पाया। जिसके बाद इस संबंध में बात करने के लिए जब बच्चे प्राचार्य के पास गए तो प्राचार्य, सहायक प्राचार्य, एवम् अन्य स्टाफ गायब मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री के द्वारा जब इसकी बात स्टाफ से करनी चाही तो पहले तो सरकारी छुट्टी का बहाना बना कर बात को टाला गया जब नगर मंत्री चंचल दुबे ने बताया कि स्टाफ अपनी मन मर्जी के मालिक बनते जा रहे हैं। उनके आने जाने का कोई समय नहीं होता। जबकि समय निश्चित ही इसके बाद भी समय पर उपस्थित नही होते बाद में बताया गया कि भोपाल से इस संबंध में मीटिंग चल रही हैं। आवेदन के संबंध में जल्द ही नई सूचना जारी की जाएगी। इस दौरान नगर मंत्री चंचल दुबे , विकाश कौशल, मनीष कौशल, आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्रेकिंग