वॉशिंगटनः यौन शोषण के तमाम आरोपों के बीच सीनेट से नियुक्ति की पुष्टि होने के कुछ ही घंटे बाद ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सीनेट की सुनवाई और कावानाह के शपथ ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में लोग कैपिटोल हिल पर प्रदर्शन करते रहे। 53 वर्षीय कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट में 50-48 मतों से हुई।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित उम्मीदवार कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि को नवंबर में होने वाले मध्यवधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। गौरतलब है कि 1881 के बाद पहली बार किसी न्यायाधीश की नियुक्ति इतने कम मतांतर से हुई है। कावानाह को शनिवार की शाम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबट्र्स ने शीर्ष अदालत के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति रॉबट्र्स ने कावानाह को न्यायाधीशों के कॉन्फ्रेंस कक्ष में संवैधानिक शपथ दिलाई। वहीं, एसोसिएट जस्टिस (सेवानिवृत्त) एंथनी एम. केनेडी ने उन्हें न्यायिक शपथ दिलाई। इस दौरान कावानाह की पत्नी एश्ले कावानाह ने हाथों में परिवार का बाइबल पकड़ा हुआ था। कावानाह मृत्यु तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद पर बने रह सकते हैं।
इस नियुक्ति ने अमेरिका में कानून पर अंतिम फैसला देने वाले नौ न्यायाधीशों की अदालत में रूढि़वादी नियंत्रण को और मजबूत कर दिया है वहीं, छह नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों के प्रचार के सिलसिले में कंसास में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियुक्ति की पुष्टि और शपथ ग्रहण के बाद कावानाह को फोन पर बधाई दी।
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग
हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा
अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत!
एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग...
छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश
भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि...
हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे
सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान
प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
