ब्रेकिंग
Big News कश्मीर से बड़ी खबर: इंडियन आर्मी ने शुरू की, बड़े ऑपेरशन की तैयारी: कश्मीर के 48 टूरिस्ट स्... सर्व ब्राह्मण समाज ने हंडिया तट पर किया स्वच्छता कार्य, कल होगा भगवान परशुराम का पूजन,गौपूजन क्रिकेट मैच में जीत का जश्न मना रहे पुलिस आरक्षक शुक्ला को आया अटैक हुई मौत! पल भर में खुशिया बदली ग... हरदा : कलेक्टर श्री जैन के निर्देश ,जिले को स्वच्छ सुंदर बनाएं रखना है। : सड़क पर कचरा फेकने व दुकान ... कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं लवमैरिज का मामला - मेरी पत्नी लापता पत्नी वापिस दिलाओ ! हरदा जिला प्रशासन से लगाई गुहार ,देखे वीडियो धर्म से ऊपर इंसानियत: मुस्लिम युवक का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Harda MP: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा, मुख्यमंत्री ने ... हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित

रक्षाबंधन से पहले 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान

मकड़ाई समाचार खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर और धार के मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाना में सरिए से भरा ट्रक पलट जाने से उसमें सवार 16 मजदूरों की मौत हो गई थी। यह उनमें से 13 श्रमिक महेश्वर और धार के हैं। यह सभी रक्षाबंधन पर अपने घर लौटने वाले थे।

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के सिंधखेड़ाजा के पास ताड़ेगांव-दसरबीड़ के बीच दुर्घटना हुई। यहां हिंदू हृदय सम्राट बाबा साहेब समृद्धि हाइवे का काम चल रहा था। इसी काम में सभी मजदूर लगे थे। जो एक ट्रक में सवार होकर दसरबीड़ सेक्शन की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। जिसके चलते 16 मजदूर दब गए। ट्रक में लोहे के सरिए भरे हुए थे। दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इसकी सूचना शाम को खरगोन में पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतकों के बारे में खोजबीन शुरू हुई।

एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं धार जिले के भी पांच मजदूरों मौत हुई है। उधर, सूचना के बाद हताहत हुए मजदूरों को लेने के लिए परिजनों के साथ महेश्वर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया है।

- Install Android App -

हादसे की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर महेश्वर के नायाब तहसीलदार अनील मोरे के नेतृत्व में एक टीम को महाराष्ट्र रवाना किया है, जो मृतक मजदूरों के परिजनों को लेकर गए हैं। अभी यह पता नहीं चल सका कि यह मजदूर कब से महाराष्ट्र गए थे।

यह हैं मृतकःगणेश डावर (20) मेलखेडी, दीपक डावर (21) मेलखेड़ी, सुनील डावर (22) मेलखेडी, नारायण डावर (25) मेलखेडी, लक्ष्मण डावर (20) मोयदा, महेश कटारे (31) बबलई, जितेंन मकवणी (19) मक्सी, देवराम ओसरे (21) कांचीकुआं। गोविंद शिलोड (25) भोंडल, करणं मकवणे (19) काकलपूर, दिनेश गावड (27) हनुमत्या, दिलीप कटारे (25) अंबापुर, मिथुन माचारे (19) तारापुर…।

खरगौन के एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के आठ मजदूरों की मौत हुई है। यह महेश्वर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम महाराष्ट्र गई है।