ब्रेकिंग
हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज ! 

रबी सिंचाई कार्यक्रम के लिये जल संसाधन विभाग का कंट्रोल रूम स्थापित

मकड़ाई समाचार हरदा। रबी सिंचाई कार्यक्रम वर्ष 2021-22 के सफल संचालन के लिये जल संसाधन संभाग हरदा कार्यालय में सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07577-222065 है। अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर उपनहर अनुविभाग हरदा व्हाय.एस. यादव सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। श्री यादव का मोबाईल नम्बर 9826898760 है। कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन संभाग, हरदा एल.एस. जादौन ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये सहायक वर्ग दो टी.के. दीवान मोबाईल नं. 9399770966 तथा फिटर जगनलाल साहू मोबाईल नं. 9754511861 की दूरभाष ड्यूटी लगाई गई है।

- Install Android App -

नियंत्रण कक्ष में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार संतोष ढोल्या मोबाईल नं. 9713805760 तथा चंद्रगोपाल ढोके मोबाईल नं. 7389689255 की दूरभाष ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार सफी खान मोबाईल नं. 9009411819 की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शासकीय अवकाश दिवसों के लिये अतिरिक्त दल में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये पत्र वाहक भीमसिंह राजपूत, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये भृत्य पूनम केवट की दूरभाष ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी तवा बांयी मुख्य नहर चैन क्र. 3008 पर प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधी अभिलेख संधारण के साथ-साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को भी पंजी में दर्ज करेंगे एवं उनके त्वरित निराकरण के लिये सभी संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।