jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

रविवार को फिर बढ़ीं तेल की कीमतें, जानिए दिल्ली-मुंबई में कितने बढ़े दाम

 केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा तेल की कीमतों में दी गई राहत भी नकाफी साबित हो रही है। रविवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं रविवार को यह 14 पैसे बढ़कर 81.82 रुपए पर पहुंच गई। डीजल की बात करें तो इसकी कीमत भी 29 पैसे बढ़कर 73.53 रुपए लीटर हो गई है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 87.29 रुपए लीटर और डीजल 31 पैसे बढ़कर 77.06 रुपए लीटर हो गया है। इससे पहले 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तेल की कीमतों में 2.50 रुपए तक की राहत का ऐलान किया था। केंद्र के इस ऐलान के बाद कई राज्यों ने भी अपनी ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर दी थी। केंद्र और राज्यों के इस फैसले के बाद देशभर में तेल की कीमतों में 2.50 रुपए से लेकर 5 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

जानें किस शहर में कितनी पेट्रोल-डीजल की कीमत

- Install Android App -

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 81.82 73.53
मुंबई 87.29 77.06
कोलकाता 83.66 75.38
चेन्नई 85.04 77.73
हरियाणा 80.50 72.39
हिमाचल प्रदेश 81.02 71.10
जालंधर 87.14 73.30
अमृतसर 87.71 73.79
लुधियाना 87.57 73.66

आपको बता दें कि सरकार द्वारा तेल की कीमतों में राहत के ऐलान के बाद शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन इसके बाद शनिवार को एक बार फिर दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
दरअसल, हर रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी। शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।