jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

राजनांदगांव में रमन सिंह को चुनौती देंगे जोगी की पार्टी के दीपक यादव

रायपुर। विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव की हाई प्रोफाइल सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के विरुद्घ नगर निगम राजनांदगांव के पार्षद दीपक यादव को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजनीतिक हलको में यह चर्चा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री रमन सिंह को अजीत जोगी के एक पार्षद चुनौती देंगे।

- Install Android App -

राजनांदगांव से पहले अजीत जोगी ने स्वयं चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था पर बाद में अपना नाम वापस ले दिया था। उसके बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर इस सीट पर जकांछ किसे मैदान में उतारेगी। भाजपा के रमन सिंह के बाद कांग्रेस ने जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को मैदान में उतार दिया तो इस सीट पर लड़ाई का स्वरुप और बदल गया।

ऐसे में एक बार फिर यहां से गठबंधन उम्मीदवार के नाम को लेकर कयास लगने लगे थे। नामांकन के अंतिम दिन जकांछ ने नगर निगम राजनांदगांव के पार्षद दीपक यादव को मुख्यमंत्री के विरुद्घ दल का उम्मीदवार बनाया। दीपक यादव को तत्काल फार्म बी देकर नामांकन करने का निर्देश पार्टी ने दिया। अब देखना है कि रमन सिंह व करुणा शुक्ला के साथ दीपक यादव इस लड़ाई को कितनी मजबूती से लड़ते हैं।