jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

राजस्थान के बाद अब गुजरात में जीका वायरस ने दी दस्तक, प्रशासन अलर्ट

पड़ोसी राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक माह में जीका वायरस के 140 मामले सामने आने के बाद गुजरात में भी इस साल ऐसा पहला मामला सामने आने की सरकार ने पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव तथा राज्य की स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने बताया कि यह मामला राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के अमराईवाड़ी इलाके में सामने आया।

- Install Android App -

सरकार ने चलाया लार्वा मुक्ति अभियान 
गत 22 अक्टूबर को संदेहास्पद इस मामले की पाजिटिव रिपोर्ट अब सामने आयी है लेकिन अब तक वह मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। अमराईवाड़ी समेत अन्य इलाकों में मच्छरों के लार्वा खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अहमदाबाद महानगरपालिका के आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि जीका वायरस के चलते मौत नहीं होती पर यह गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक होता है क्योंकि गर्भ के पहले तीन माह में इसका संक्रमण होने से बच्चे का सिर छोटा हो जाता है। अब तक अहमदाबाद के अमराईवाड़ी समेत की सात लाख की आबादी वाले 14 वार्ड में पूरी जांच और लार्वा मुक्ति अभियान चलाया गया है।

अहमदाबाद में आया था पहला मामला 
ज्ञातव्य है कि जीका वायरस का भारत में पहला मामला भी गुजरात के अहमदाबाद में ही पिछले साल जनवरी में पाया गया था। दूसरा ऐसा मामला तमिलनाडु में पिछले साल ही जुलाई में मिला था। जयपुर में पिछले माह से ऐसे मामले मिलने शुरू हुए हैं। इस बीच अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित वीएस अस्पताल में 20 रोगियों की क्षमता वाला जीका वायरस का एक आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मामलों पर नजर रखी जा रही है और बीमारी के लक्षणों और इससे बचाव के तरीकों के बारे में पर्चे बांटे जा रहे हैं।