jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

राफेल पर कांग्रेस का फिर से मोदी पर निशाना, PM जी चुप्पी तोड़ें और देश को जवाब दें

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राफेल डील से जुड़े ‘नए खुलासों’ को लेकर आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि मोदी अपना अपनी चुप्पी तोड़ें और देश को बताएं कि क्या वे देश के प्रधानमंत्री हैं या ‘अनिल अंबानी के चौकीदार’ हैं।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने फ्रांस की श्रमिक संगठनों सीजीटी और सीबीडीटी की दसाल्ट कंपनी के सीओओ लुइक सेगलेन के साथ बैठक के ब्यौरे का हवाला देते हुए कहा कि इससे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान की पुष्टि हुई है कि मोदी सरकार ने ऑफसेट साझेदार के तौर पर अनिल अंबानी की कंपनी का नाम सुझाया था। ऐसे में दसाल्ट के पास कोई विकल्प नहीं था। सुरजेवाला ने दावा किया कि मोदी सरकार ‘राफेल घोटाले’ को लेकर जितना अपना बचाव करने की कोशिश कर रही है, उतना ही फंसती जा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस राफेल पर मोदी सरकार को किसी भी हालत में छोड़ने के मूड में नहीं है और इस मुद्दे को भुनाना चाहती है।​​​​​​​​​​​​​​