jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

राम मंदिर बनाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं: शिवसेना

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब बाबरी मस्जिद को तोडऩे के लिए अनुमति नहीं मांगी तो भारतीय जनता पार्टी को  राम मंदिर बनाने के लिए अनुमति की क्या जरूरत है। राउत ने यहां कहा कि शिव सेना अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए हमेशा आगे रही है।

- Install Android App -

भाजपा ने पूरा नहीं किया राम मंदिर बनाने का वादा
भाजपा को शासन में रहते हुए चार वर्ष हो गए लेकिन राम मंदिर बनाने का वादा पूरा नहीं किया। शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के पूर्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तीन वादे किये थे। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करना, राम मंदिर का निर्माण और कश्मीर समस्या का समाधान करना लेकिन इसमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब मस्जिद गिरायी गयी थी तब कोई भी उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं था लेकिन तब स्वर्गीय बाल ठाकरे ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। राम मंदिर निर्माण का काम अभी भी शुरू नहीं हुआ है। मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।