jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

रायबरेली हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 6 की हालत नाजुक

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को प्राइवेट बस और पिकअप वाहन की भिड़ंत में घायल 3 और लोगों ने रविवार को दम तोड़ दिया। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मदारीपुर गांव निवासी रतीपाल के पोते आर्यन और पोती साक्षी का मुंडन कराने के लिए फतेहपुर के सिराथू विधान सभा में आने वाले सकरा बाबा मंदिर गए थे। सभी लोग पिकअप पर सवार थे कि लौटते समय मनीराम पुल के पास सलोन की तरफ से आ रही बस ने विपरीत दिशा में जाकर पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 5 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मरने वालों में बंसीलाल (20), पार्वती (50), उषा (30), पिकअप चालक अंकित (30), रामरती (30 ), राजेश (20), रामबोध (50) और माही (1) के अलावा 50 वर्षीय अझात शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे और सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।पुलिस ने बताया कि घायलों को एन टी पी सी ऊंचाहार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि 6 लोगो की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस नीरापुर नहर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप से भीड़ गई। पिकअप में भी तमाम लोग सवार थे और प्राइवेट बस में भी सवारियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए एवं बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।