jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

राष्ट्रपति शी ने किया विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन

बीजिंगः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने  आज विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल का आज आधिकारिक तौर पर उद्घाटन  किया। पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में  चीन-हांगकांग के बीच बने  55 किलोमीटर लंबे इस पुल की दिसंबर 2009 में  शुरू हुई  परियोजना पर कई अरब डॉलर का खर्च आया है।  उद्घाटन कार्यक्रम में हांगकांग और मकाऊ के नेताओं समेत करीब 700 मेहमान शामिल हुए। शी ने एक वाक्य बोलकर इस पुल का उद्घाटन किया। पुल को सामान्य यातायात के लिए बुधवार से खोला जाएगा।

चीन के उप प्रधानमंत्री हान झेंग ने कहा कि यह पुल हांगकांग तथा चीन के मुख्य भूभाग को आॢथक तथा व्यापार गतिविधियों के लिहाज से और करीब लाएगा।इससे हांगकांग से जुहाई की यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर महज आधा घंटा रह जाएगा। इसके अलावा यह पर्ल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेगा।

हांगकांग-जुहाई-मकाओ पुल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण में करीब चार लाख टन इस्पात का इस्तेमाल हुआ। पूरी परियोजना पर करीब 10.7 अरब डॉलर का खर्च आया। पानी के नीचे बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण किया गया है।

- Install Android App -

VIDEO: Chinese President Xi Jinping launches the world’s longest sea-bridge pic.twitter.com/GeaByAlwvN

— AFP news agency (@AFP) October 23, 2018

पुल की कुल लंबाई 55 किलोमीटर हैऔऱ 35 किलोमीटर पुल का निर्माण समुद्र के ऊपर किया गया है। इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से वाहनों को चलाया जा सकेगा। हांगकांग से जुहाई की यात्रा जिसमें पहला 3 घंटे का समय लगता था, अब महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने में 9 साल का समय लगा है।