jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

राहुल का मोदी पर हमला, भाजपा सरकार में घर से बाहर निकलने में डरती हैं महिलाएं

हैदराबादः भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि हमले होने के डर से देश में महिलाएं अब बाहर निकलने से डरती हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिसे देशभक्ति के प्रतीक के तौर पर पूजती है उन स्वतंत्रता सेनानी ने ऐसे वक्त ब्रिटिश सरकार को खत लिखकर खुद को रिहा करने का अनुरोध किया था जब महात्मा गांधी सरीखे नेता जेल में थे।  उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल दो विचारधाराएं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘एक विचारधारा नफरत की है और दूसरी प्यार बांटने की है। इन दोनों के बीच मुकाबला है। जब भी आप उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु, जहां कहीं भी देखें समूचे देश में लोग डरे हुए हैं। आज लोगों के धर्म, स्थान और भाषा को लेकर पूछताछ की जाती है। फिर चाहे रोहित वैमुला या दलित हो या आदिवासी अथवा मुस्लिम, उन्हें धमकी दी जा रही है क्योंकि भारत में अब कुछ कमजोरी है।’’
महिलाओं को लेकर राहुल ने कहा, ‘‘महिलाएं आज भारत में बाहर निकलने को लेकर बेहद डरी हुई हैं। वे नहीं जानतीं कि उनके साथ क्या होगा। इसकी वजह है।’’  भारत में पहली बार आज प्रधानमंत्री देश को बांटने, नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसी तरह उनके समर्थक भी नफरत फैलाते हैं।  राहुल गांधी चारमिनार पर ‘राजीव गांधी सछ्वावना यात्रा स्मृति दिवस’ के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एमआईएम (अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहाल-उल मुस्लमीन) क्यों प्रधानमंत्री का समर्थन कर रही है जब वह देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। एक के बाद एक राज्य में एमआईएम प्रधानमंत्री का समर्थन कर रही है। क्योंकि वे (भाजपा और एमआईएम) समान आधार पर सोचते हैं। हम उन दोनों से लड़ते हैं।’’