jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अाज से भारत दौरे पर

नई दिल्ली/जालंधर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है। आज पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालाना द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे।

इसके अलावा आइए आपको बताते हैं 4 अक्तूबर की खास खबरें। 

राष्ट्रीय- 
राफेल डील मामला: नए दस्तावेजों के साथ कैग से मिलेगी कांग्रेस 

राफेल डील मामले पर कांग्रेस आज कैग दफ्तर जाएगी। पार्टी सूत्रों को मुताबिक, राफेल डील से जुड़े कुछ नए दस्तावेजों के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कैग से मिलेगा।

सिक्कम के मुख्यमंत्री आज आई.बी.सी 2018 का करेंगे उदघाटन 

पहली इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी कांग्रेस (आई.बी.सी 2018) का उद्घाटन सिक्कम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग द्वारा 4 अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा।

‘कैदी महिलाअों और न्याय के लिए पहुंच’ विषय पर शिमला में पहला क्षेत्रीय सम्मेलन 
हिमाचल जेल विभाग की ओर से जेल में महिलाएं और न्याय तक पहुंच विषय पर होने वाले दो दिवसीय कांफ्रेंस में 19 राज्यों के जेल अधिकारी शामिल होंगे। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के सौजन्य से 4 और 5 अक्तूबर को कांफ्रेंस में जेलों में महिलाओं के खानपान, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

गोवा में आज लैंड होगी पहली चार्टर्ड फ्लाइट 

गोवा में टूरिस्ट सीजन का आगाज हो चुका है और आज गोवा में पहली चार्टर्ड फ्लाइट लैंड होगी, जिसमें रूस से आने वाले पर्यटक होंगे। विदेशियों के साथ गोवा घरेलू पर्यटकों के लिए हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

- Install Android App -

बर्खास्त सिपाही प्रशांत के समर्थन में आज काला दिवस मनाएगी यूपी पुलिस 

लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य अारोपी प्रशांत चौधरी के समर्थन में यूपी पुलिस आज काला दिवस मनाएगी।

व्यापार-
अाज होगी IL&FS बोर्ड की पहली बैठक 

संकटग्रसत आईएलएंडएफएस के नवगठित निदेशक की पहली बैठक अाज हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुंबई में IL&FS बोर्ड की बैठक होगी।

गेजेट –
अाज से शुरू हो रहा है 120 साल पुराना अॉटो शो

दुनिया का 120 साल पुराना पैरिस अॉटो शो अाज से एक बार फिर कई अनोखी कारों ले कर आ रहा है। इस शो में एक्जिबिटर्स की गंभीरता देखने के लिए उनको कम से कम (22 कि. मी) तक गाड़ियां चलाई जाती हैं।

आज लगेगी जियो फोन 2 की फ्लेश सेल 

जियो फोन 2 को एक बार फिर आज फ्लेश सेल में लगाया जा रहा है। इस फीचर फोन को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे jio.com से खरीद सकते हैं।

खेल-
अाज होने वाले मुकाबले
क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला टैस्ट, पहला दिन)
फुटबॉल: केन बनाम ओलम्पिक ल्यों (फ्रैंच कप -2018)
फुटबॉल: कोलकाता बनाम उत्तर -पूर्व (इंडियन सुपर लीग)