jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा आज, पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन 19वीं भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए आधारिक दौरे पर अाज नई दिल्ली के दौरे पर होंगे। इस दौरे पर देश और दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि दोनों देशों के बीच एस 400 डील पर हस्ताक्षर होने की प्रबल संभावना है। भारत के साथ दुनिया के प्रमुख देशों की निगाह पुतिन की इस यात्रा पर होगी।
रूस और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया के बीच हो रही पुतिन की यात्रा में दोनों देश आपसी संबंधों को गति देने और परस्पर व्यापार को जारी रखने के तरीकों पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि भारत, अमेरिका को भरोसे में लेकर रूस के साथ सामरिक व रणनीतिक संबंधों को जारी रखने पर जोर दे रहा है।
शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति समेत विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। 19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रूसी रक्षा कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की भी समीक्षा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता
विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत-रूस इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ऑन टेक्निकल इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (आईआरआईजीसी-टेक) की 23वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस के दौरे पर गई थीं। रूस के राष्ट्रपति से अनौपचारिक मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री मोदी की भी रूस यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी गई थी।