jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

लंदन में स्वर्ण आभूषण पहनने वाले भारतीय परिवारों को चेतावनी जारी

लंदनः ब्रिटेन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने  स्वर्ण आभूषण पहनने वाले  भारतीय परिवारों को चेतावनी जारी की। पुलिस ने दक्षिणी पूर्वी लंदन में बुजुर्ग भारतीय दंपती के घर में हुई लूट की घटना का वीडियो जारी किया है। यह घटना इसी वर्ष की शुरुआत की है। इसके माध्यम से स्वर्ण आभूषण पहनने वाले दूसरे भारतीय मूल के परिवारों को सचेत किया गया है।
पुलिस नवरात्रि और दीपावली त्योहारों के दौरान आम तौर पर चेतावनी जारी करती आई है। इन त्योहारों के दौरान भारतीय मूल के परिवारों में कीमती आभूषण पहनने का रिवाज है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा है, ‘त्योहार के दौरान इस तरह के अपराध में वृद्धि देखी जाती है। लंदन में विभिन्न स्थानों की यात्रा के दौरान समुदाय की महिलाएं आभूषण पहनती हैं।
चाहे मंदिर हो या दूसरों के घर जाना हो, महिलाएं आभूषण का इस्तेमाल करती हैं।’ पुलिस ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान दक्षिण एशियाई मूल के 1891 लोग लूटपाट के शिकार हुए। इस दौरान 60369 आभूषण लूटे गए। सोना लगातार अपराधियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इसकी कीमत बढ़ती जा रही है। अपराधी इसे बेचकर बड़ी राशि प्राप्‍त कर लेते हैं।