लंदनः लंदन में पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के लोगों ने ब्लैक डे मनाया व पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर पाक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से PoK और गिलगिट बाल्टिस्तान छोड़न की मांग की। लोगों ने पाकिस्तान सेना के विरोध में नारे भी लगाए। बता दें कि पाकिस्तान ने 1947 में इस क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।
जम्मू कश्मीर नेशनल अवामी पार्टी के अध्यक्ष सजद राजा ने कहा कि वे 1947 को जम्मू-कश्मीर पर हुए पाकिस्तानी हमले के विरोध में यहां एकत्रित हुए हैं। सजद ने कहा वे दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि इस तरह की गतिविधि और क्रूरता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे पाक के जुल्मों से डर कर कभी हार नहीं मानेंगे और जम्मू राज्य में पाकिस्तानी कब्जे के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की साजिश के परिणामस्वरूप कश्मीर में भारतीय हस्तक्षेप हुआ। इसके परिणामस्वरूप कश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच बंट गया था। इस विभाजन का मूल कारण 22 अक्तूबर है, जो इस्लाम और भाईचारे के नाम पर किया गया था।
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
