jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

लापता नहीं इंटरपोल चीफ, चीन ने पूछताछ के लिए रखा हिरासत में

बीजिंगः पिछले दिनों इंटरपोल चीफ मेंग (64) होगवेई के लापता होने की खबरों पर विराम लग गया है। हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि इंटरपोल चीफ मेंग लापता नहीं हुए बल्कि पिछले सप्ताह चीन पहुंचने पर उनको  उनके खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शनिवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।  मेंग इंटरपोल का प्रमुख बनने वाले पहले चीनी हैं।  इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन में स्थित है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनके खिलाफ किस मामले में जांच चल रही है और उन्हें कहां रखा गया है? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के उप मंत्री भी हैं। मेंग की पत्नी ने फ्रांसीसी पुलिस को  उनके लापता होने की जानकारी दी थी।  फ्रांसीसी पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि उसने मेंग को तलाशने के लिए जांच शुरू कर दी है।इंटरपोल ने शुक्रवार को कहा था कि उसे मेंग के ‘कथित तौर पर गायब’ होने की खबरों की जानकारी है और यह फ्रांस और चीन में संबंधित अधिकारियों के लिए एक मामला है।

- Install Android App -

फ्रांस से आई खबरों के अनुसार मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था।अब तक न तो चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और न ही चीनी विदेश मंत्रालय ने इसपर कोई टिप्पणी की है। चीन के निगरानी कानून के तहत संदिग्ध के परिवार और उसे नियुक्त करने वाले को 24 घंटे के भीतर हिरासत में रखे जाने की सूचना दे दी जानी चाहिए।सिर्फ जांच बाधित होने की स्थिति में ऐसा नहीं किया जा सकता है।ऐसा लगता है कि मेंग की पत्नी को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर मेंग का नाम उप मंत्री के तौर पर है, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी में उन्होंने अप्रैल में अपनी जगह गंवा दी। मेंग की 2016 में इंटरपोल प्रमुख के तौर पर नियुक्ति की गई थी। उनका कार्यकाल 2020 तक है। इंटरपोल विभिन्न देशों की पुलिस के बीच सहयोग के लिए दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी है और दुनिया के 192 देश इसके सदस्य हैं।