jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

लापता बसपा प्रत्याशी कटामी पहुंचे सुकमा, कहा- अमित जोगी ने कराया था अपहरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ बागी तेवर दिखाने वाले बसपा प्रत्याशी बुधराम कटामी रायपुर से लापता हो थे। उनके लापता होने की मौखिक शिकायत राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर थाने में की गई थी। शुक्रवार की सुबह कटामी अचानक सुकमा पहुंचे और आरोप लगाया कि अमित जोगी ने उनका अपहरण करवाया था।

इसके कुछ समय बाद कटामी जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और प्रारूप पत्र 4 में अपना नाम क्रम नीचे कराने के लिए शपथ पत्र दिया। बाद में इस मामले में कुछ भी कहने से कटामी ने इंकार कर दिया और कहा कि अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। इसके साथ ही सीपीआई उम्मीदवार मनीष कुंजाम का नाम लेते हुए कटामी ने कहा कि मनीष ने फोन कर मुझे नाम वापस लेने की धमकी दी है। उससे मुझे जान का खतरा है, लेकिन मैं नाम वापस नहीं लूंगा और चुनाव जरूर लड़ूंगा।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि बसपा ने छत्तीसगढ़ में अजीत जागी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बाद में सीपीआइ भी इस गठबंधन शामिल हो गई। सीपीआइ को कोंटा और दंतेवाड़ा सीट दी गई है। कोंटा से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सीपीआइ के मनीष कुंजाम ने पर्चा दाखिल किया है। इससे नाराज काटामी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया।

बसपा और जकांछ के नेताओं ने काटामी को मनाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे नाम वापस लेने को राजी नहीं थे। चुनाव के पहले चरण में शामिल कोंटा सीट पर शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। गुरुवार को बसपा ने पहले चरण के अपने 6 उम्मीदवारों को रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में मीटिंग के लिए बुलाया था। इस मीटिंग में हिस्सा लेने कोंटा से बुधराम कटामी भी आए थे। इसी बीच कटामी नाटकीय ढ़ंग से अचानक गायब हो गए थे।