jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

लाल चौक मार्च को जा रहे यासीन मलिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर: पुलिस ले जम्म्ू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद याीन मलिक को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह लाल चौक मार्च का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मलिक अपने समर्थकों सहित लाल चौक के घंटा घर की तरफ बढऩे का प्रयास कर रहे थे। अलगाववादियों ने कुलागाम हत्याओं के विरोध में मंगलवार को लाल चौक का आहवान किया है। उन्होंने लोगों से इस मार्च में भाग लेने और हत्याओं के विरोध में आवाज उठाने को भी कहा था। अलगाववादी नेता मीरवायज और गिलानी को पुलिस ने सोमवार को नजरबंद कर दिया था। वहीं मलिक अपनी गिरफ्तार से बचने के लिए सोमवार को लापता हो गया था। मंगलवार को किसी तरह से वह अपने समर्थकों सहित लाल चौक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार कोकरबाजार में मस्जिद शरीफ में मंगलवार मलिक पहुंच गया और उसने लाल चौक के घंटाघर की तरफ बढऩे की कोशिश की पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी से पहले उसने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि सिविल हत्याओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आन्दोलन तेज किया जाएगा।