jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

लेखापाल पर चला लोकायुक्त का डंडा, 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीहोर: जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लेखापाल फरियादी से नाली निर्माण में 1 लाख की बकाया राशि के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की था। यह कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई है। अनिरुद्ध नागौर नगर पालिका आष्टा में लेखापाल के पद पर पदस्थ है। उसने फरियादी भगवान सिंह से नाली निर्माण में 1 लाख की बकाया राशि के भुगतान के लिए 23% कमीशन की मांग की थी।इसकी शिकायत भगवान सिंह ने भोपाल लोकायुक्त से की। लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर भगवान सिंह को कमीशन के 25 हजार लेकर भेजा, जैसे ही लेखापाल ने पैसे लिए वैसे ही टीम ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया। कार्रवाई के बाद से नगरपालिका में हड़कंप मचा हुआ है। ये कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी साधना सिंह के नेतृत्व में की गई है।टीम ने लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।