jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

लोकसभा चुनावों के चलते सीएम योगी ने मंत्रियों को दिया गुरुमंत्र

2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अभी से सत्ता में आने के सपने देखने शुरु कर दिये हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों हीअपना दम खम लगा रही हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को गुरुमंत्र देना भी शुरु कर दिया है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ से अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियों की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी है। सीएम ने बीजेपी सांसदों से कहा है कि वो अपने प्रतिनिधियों से अधिकतम समय संसदीय क्षेत्र में बिताने को कहें।  उन्‍होंने ये बातें गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मीटिंग के दौरान कही।

- Install Android App -

योगी ने पार्टी नेताओं को बताया, ”केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि सभी सांसद व वरिष्ठ नेता आगामी 6 महीने तक अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं और समझाएं।  इसके अलावा जनता का फीडबैक भी लें, ताकि जरूरी सुधार किया जा सके. ” उन्‍होंने इस मीटिंग में ईस्टर्न यूपी के पार्टी प्रमुखों को और दो उपाध्यक्षो को तमाम निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें

यूपी के सीएम ने यह भी कहा कि बीजेपी नेता शहरों में जनता से फीडबैक लेने के लिए सरकारी अधिकारियों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें. इसकी बजाय खुद क्षेत्र में जाएं और जनता से संवाद करें। इससे सरकारी स्कीमों और सरकार को लेकर जनता के मूड की वास्‍तवकिता का पता चल सकेगा। योगी आदित्‍यनाथ ने मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही मेरी आंख और कान हैं। इनके भरोसे पर ही पार्टी की परफॉर्मेंस तय होती है। हर एक गांव में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।